इटावा। मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की ओर से प्रदेश को दी गई 500 एंबुलेंसों में चार जनपद पहुंच गईं। इन एंबुलेंसों को सोमवार को सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब जनपद में कुल 35 एंबुलेंस मरीजों और दुर्घटना के घायलों आदि जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध हैं।
सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर के नैयर ने शासन से मिली चार एंबुलेंसों को कार्यालय से झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि चारो नई एंबुलेंसों को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों के आसपास तैनात किया गया है। इसमें से दो एंबुलेंस हाईवे की दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जसवंतनगर व महेवा में तैनात की गई हैं वहीं दो अन्य को उदी और सैफई में तैनात किया गया है। पूर्व में जनपद में 102 नंबर की 22 और 108 नंबर की 09 एंबुलेंस मौजूद थीं।
चार एंबुलेंस बढ़ने से अब 108 एंबुलेंसों की संख्या बढ़कर 13 हो गई हैं और जनपद के बेडे में एंबुलेंस की संख्या 35 हो गई है। इस मौके पर उन्होंने एंबुलेंस संचालन का कार्य देख रही कंपनी जीवीके के जिला प्रभारी अवधेश कुमार चौरसिया को निर्देश दिए कि सर्विस को पहले से और बेहतर बनाया जाए और लोगों को त्वरित सेवा प्रदान हो।
इमरजेंसी में काल पर देरी होने की शिकायतें आने पर श्री नैयर ने जनपदवासियों से प्रभारी अवधेश चौरसिया के मोबाइल नम्बर 9918043377 पर काल करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की शिकायत का शीघ्र निस्तारण होगा।