फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछित को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव और फायरिंग

Sun, 01 May 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
गोली लगने से घायल महिला रामादेवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस और आरपीएफ टीम पर आरोपी ने परिवार वालों के साथ पथराव कर दिया। पुलिस सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंची तो तमंचे से फायर झोंक दिया। हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। कुछ देर बाद आरोपी ने पुलिस की मदद करने का आरोप लगा पड़ोस की महिला को गोली मार दी। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पथराव में पुलिस ने आरोपी के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



इकदिल थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा का संजेश कुमार पुत्र अमर सिंह के खिलाफ आरपीएफ का वारंट था। आरोप है कि उसने 31 जनवरी की शाम रेलवे ट्रैक पर बाइक खड़ी कर दी थी। आरपीएफ ने उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत कार्रवाई की थी, जिसमें वह फरार चल रहा है।


शनिवार की दोपहर आरपीएफ की टीम इकदिल पुलिस के साथ उसको गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस टीम उसके घर पहुंची तो संजेश कुमार ने परिवार के लोगों के साथ पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें पुलिसकर्मी चुटहिल हो गए। इस पर पुलिस पड़ोसी शिवकुमार के घर से सीढ़ी उठा लाई और सीढ़ी से संजेश के मकान की छत पर पहुंच गई। संजेश ने तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस टीम बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन



पथराव और फायरिंग की सूचना पर आसपास के थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंची, लेकिन संजेश फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने उसके पुत्र शिवम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के जाने पर संजेश गांव पहुंचा। उसने शिव कुमार के घर पहुंच गालीगलौज करने लगा। शिवकुमार की पत्नी रामादेवी ने छत से झांककर देखा तो संजेश ने गोली मार दी। गोली रामादेवी के सीने में जा लगी।


संजेश का कहना था कि अगर वह सीढ़ी नहीं देती तो पुलिस उसकी छत पर नहीं पहुंचती। गोली मारने के बाद वह फरार हो गया। सूचना मिलने पर एसओ इकदिल सतीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायल रामा देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी शिवराज ने बताया कि संजेश पर पुलिस पर पथराव और रामादेवी को गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि संजेश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें