फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने लोडर में टक्कर मारी युवक की मौत

Tue, 12 May 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर बिजौली के पास एक खराब खड़े लोडर में पीछे से तेजी से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में लोडर पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लोडर पर सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


इकदिल कस्बे के मुहल्ला कुम्हरान निवासी विवेक उर्फ लल्ली पुत्र छोटेलाल लोडर में मिर्च लादकर बेचने के लिए कानपुर जा रहा था। हाइवे पर रात करीब दो बजे अचानक लोडर पंचर हो गया। चालक ने लोडर को साइड में खड़ा कर दिया। चालक ने स्टपनी खोली और उसे ठीक कराने चला गया।

बताते हैं कि विवेक लोडर पर ही मिर्च के ऊपर लेट गया। तभी पीछे से पत्थर से लदे ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। ट्रक लोडर को रौंदता हुआ निकल गया। ट्रक के नीचे आने से विवेक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लोडर के पास खडे़ अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

बाइक सवार को बचाने में गिरी कार
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के हाइवे पर ग्राम भावलपुर के समीप बाइक को बचाने में अनियंत्रित होकर एक इंडिको कार गड्ढे में गिर गई। हादसे में घायल व्यक्ति को पीजीआई सैफई भर्ती कराया गया है।

मंगलवार की सुबह 11 बजे लखनऊ से आगरा की ओर जा रही इंडिको कार जैसे ही सियाराम कोल्ड स्टोर के सामने पहुंची। उधर से एक बाइक आ गई। उसे बचाने के लिए मुहम्मद रहमान अकमल पुत्र एमके खान निवासी आलमबाग लखनऊ जख्मी हो गया। कार को लोगों ने निकाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें