फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर हुआ अंधकार, सतरंगी हुआ आकाश

Wed, 11 Nov 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सत्य की जीत का प्रतीक दिवाली का पर्व जिले भर में श्रृद्धाभाव से मनाया गया। घर से लेकर प्रतिष्ठान तक रंगबिरंगी रोशनी से नहा गए। आतिशबाजी की छटा भी कुछ ऐसी बिखरी की आकाश तक सतरंगी हो गया। घरों में विधि विधान से माता लक्ष्मी व भगवान श्रीगणेश के साथ कुबेर जी का पूजन किया गया। इसके बाद बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। इस पावन मौके पर लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर विधिवत पूजन किया। लोग अपने करीबियों से मिलने पहुंचे और मुंह मीठा कराकर दिवाली की बधाई दी।
विज्ञापन


 फल-फूल और पूजन सामग्री से सजे थाल के साथ भगवान श्रीगणेश व माता लक्ष्मी के पूजन के लिए चौकी तैयार की गई। चौकी को फूलों से सजाया गया और पुष्प पंखुड़ी की सेज पर भगवान श्रीगणेश व माता लक्ष्मी की स्थापना की। परिवार के लोगों ने घर के पूजा स्थल पर एकत्र होकर पूजन शुरू किया। खील गट्टे , पान सुपारी और लड्डुओं का भोग लगाकर परिवार के लिए मंगल कामना की गई।

उधर, दीवाली पर फूलों के दाम भी कई गुना बढ़ गए। दिवाली पर शहर के सभी मंदिर भी रंगबिरंगी रोशनी से नहाए दिखे। इस पावन मौके पर शहर के प्राचीन कालीबांह मंदिर, नीलकंठ मंदिर, श्री कालीबाड़ी मंदिर, ज्ञान मंदिर, ज्ञान मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, संकट मोचन मंदिर, टिक्सी मंदिर व सांई मंदिर सहित अन्य देवालय जगमगाते दिखे। इस मौके पर मंदिरों में दीप माला जलाई गई। दीवाली के दिन सुबह से ही शहर में वाहनों का टोटा दिखाई दिया। यात्रियों की बढ़ी भीड़ के आगे वाहन काफी कम दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें