नगरपंचायत लखना चेयरमैन डॉ. समीर प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें सभी सभासदों ने सर्वसम्मत से कोविड 19 के चलते नगर की सभी गलियों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराने को मंजूरी दी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर घर कूड़ा उठाने का प्रस्ताव पास किया गया।
सभासद मंजू देवी ने कुम्हारान मुहाल में विद्युत लाइट लगाने की मांग रखी। सभासद नीता दुबे ने भी अप्रवासी 51 मजदूरों को मिली एक-एक हजार रुपये की सूची की जानकारी ली। सभासद धर्मेंद्र चक ने राशन कार्डों की सूची से अपात्रों के नाम हटाकर पात्रों के नाम जोड़ने की मांग की।
नगर की प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नयी लाइटें लगाने की जानकारी दी। ईओ देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाजार में लोग अतिक्रमण न करें। नहीं तो अभियान चलाकर बेंच, टिन, तख्त जब्त करके जुर्माना वसूला जाएगा।
इसके अलावा कोविड 19 के चलते लोग मास्क आवश्यक रूप से लगाकर रहें, वरना जुर्माना वसूला जाएगा।
इस मौके पर बोर्ड बैठक में सभासद शिवकुमार सिंह चौहान, सुनील चक, दिनेश यादव इन्टू, रजनी त्रिपाठी, संतोष पोरवाल, प्रदीप प्रधान, रेखा कुशवाहा, आफताब अहमद, अभिनेंद्र सिंह, मंजू देवी, सूरज बाथम आदि उपस्थति रहे।