फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर में घुसे बदमाश, सामान तितर-बितर कर खाली हाथ लौटे

विज्ञापन
फोटो संख्या 09 मोहल्लाइंद्रा नगर में घर में बिखरे सामान को देखती गृहस्वामिनी किरन देवी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला इंद्रानगर में बुधवार की रात बंद पड़े एक मकान के ताले बदमाशों ने तोड़ दिए। कमरे के अंदर रखी अलमारी, संदूक आदि खंगालकर बदमाश को कीमती सामान न मिलने पर खाली हाथ लौट गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पड़ोसियों ने फोन पर मकान मालिक को दी। चौकी पुलिस ने मौका मुआयना किया।
मोहल्ला इंद्रानगर निवासी मनोज कुमार तिवारी 20 जुलाई को पत्नी किरन देवी व दो बच्चों के साथ अपने पैतृक गांव लुधियानी गए हुए थे। इसी दौरान उनके बंद पड़े मकान में बुधवार की रात बदमाशों ने मुख्य द्वार पर लगे चैनल से घुसकर कमरों के ताले तोड़ दिए।
बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी, संदूक व गृहस्थी का सामान इतर-बितर कर दिया, लेकिन कुछ हाथ न लगने पर खाली हाथ ही लौट गए। गुरुवार की दोपहर गली में गए बिजलीकर्मियों ने मकान का चैनल खुला देखा तो आसपास के लोगों को बताया। मोहल्लेवासियों नेइसकी सूचना मनोज को दी।
विज्ञापन

जिसके बाद मनोज अपने इंद्रानगर आवास पर पहुंचा। बताया कि वह सब्जी आढ़त पर बोली लगाने का काम करता है।
बीती रात घर में घुसे बदमाशों ने सारा सामान बिखरा दिया है, घटना में कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। घटना की सूचना पर कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें