फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कोर्ट ने दूसरी बार दिया था कब्जा दिलाने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सती मोहल्ले में मकान खाली कराने गई टीम के सामने युवक के आग लगाने के मामले में दूसरे पक्ष ने अपनी बात रखी। बताया कि 2020 से कोर्ट में वाद चल रहा था। कोर्ट की ओर से 11 दिसंबर को दूसरी बार घर खाली कराने के आदेश दिए गए थे। इस पर ही कोर्ट से अमीन और पुलिस गई थी।
विज्ञापन

होटल मालिक देवी प्रसाद पटेल ने बताया वर्ष 2014 में सती मोहल्ला स्थित मकान का बैनामा तीन भाइयों से पत्नी दीपा वर्मा के नाम कराया था। उस समय तीनों भाई मकान में रहते थे। बाद में दो भाइयों ने मकान खाली कर दिया था जबकि रमेश ने कुछ समय मांगा था। उन्होंने बताया कि काफी समय बीत जाने के बाद भी जब रमेश और उसका परिवार मकान खाली नहीं कर रहा था, तब मजबूरन वर्ष 2020 में सिविल कोर्ट में वाद दायर किया गया था।
आरोप लगाया कि घटना के दौरान शिवम ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। सीओ सिटी अभय नारायण देव ने बताया कि मामले के दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। कोर्ट के आदेश बैनामे के दस्तावेज और मौके की परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें