फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्याभिषेक के साथ ही गूंजे जय श्री राम

Tue, 27 Oct 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर में रामलीला महोत्सव के अंतिम दिम कटरापुख्ता चैक स्थित राजगद्दी स्थल पर भगवान राम के राज्याभिषेक की लीला हुई। इस दौरान मंगलगीत गाए गए और राजा रामचंद्र के जयकारे लगाए गए।  
विज्ञापन

    
सोमवार को देर शाम राजगद्दी स्थल पर राम का दरबार लगा। अयोध्या के दरबारियों के साथ लंका विजय में सहयोगी रहे सुग्रीव, अंगद, हनुमान, जामवंत, नल, नील, निशाद राज आदि मौजूद रहे।

 इसके बाद व्यास पंडित प्रेम शंकर चौधरी तथा व्यास राम किशन दुबे ने राम चरित मानस की चौपाई पढ़ी। इस दौरान राजा रामचंद्र के जयकारे लगाए गए। लीला में राम ने सुग्रीव को बुलाकर उन्हें वस्त्र आदि वस्तुएं भेंट कर विदा किया।
विज्ञापन


साथ ही अंगद, विभीषण, नलनील, जामवंत को आदि को इसी प्रकार भेंट दी। रामलीला महोत्सव के तहत चार दिवसीय रासलीला और दो नवंबर को विराट कवि सम्मेलन होगा। जिसका शुभारंभ लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें