फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के 28 वीं वाहिनी पीएसी में मंगलवार को एक पीएसी सिपाही की पत्नी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
28वी वाहिनी पीएसी में अनिल कुमार यादव सिपाही के पद पर तैनात है वह अपनी पत्नी राधा व पांच साल के पुत्र के साथ सरकारी क्वार्टर में निवास करता है।
मंगलवार को राधा का शव उसके कमरेे में लटका पाया गया। आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसओ फ्रेंड्स कालोनी दीपक दुबे मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ दीपक दुबे ने बताया कि अनिल कुमार यादव कहीं बाहर गया था। राधा व उसका पांच वर्षीय पुुत्र घर पर थे। तभी राधा ने अपने दुपट्टे से फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि राधा ने क्यों फांसी लगाई इसका पता नहीं चल सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।