फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेका बंद कराने को सड़क पर उतरीं महिलाएं

Sun, 03 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
मैनपुरी क्रॉसिंग के पास इटावा-सैफई मार्ग पर हाथों में ठेका हटाओ का बोर्ड लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। शहर के मैनपुरी फाटक के पास स्थित शिवनगर कॉलोनी व अड्डा जालिम की महिलाओं ने मोहल्ले में स्थित देशी शराब के ठेके को बंद करने की मांग को लेकर रविवार को हंगामा किया। ठेका बंद कराने की मांग करते हुए महिलाएं लाठी-डंडा लेकर सड़क पर आ गईं और इटावा-सैफई मार्ग पर जाम लगा दिया। एक घंटे तक महिलाओं का हंगामा चला। सूचना पर पहुंची पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खुला। इस दौरान यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
विज्ञापन


रविवार को मैनपुरी रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास के पास शिवनगर कॉलोनी व अड्डा जालिम की पचास से अधिक महिलाएं लाठी-डंडा लेकर सुबह लगभग 9:30 बजे सड़कों पर निकल आईं।  उन्होंने इटावा-सैफई मार्ग पर रस्सी बांध कर जाम लगा दिया। महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर स्थित देशी शराब के ठेके के कारण उनका घर से निकलना दूभर है। ठेके पर सुबह से शाम तक शराबियों  का जमावड़ा रहता है और शराबी आने-जाने वाली महिलाओं व छात्राओं के सामने भी गालीगलौज करते रहते हैं।

कई बार शराबी दबंगई दिखाते हुए यहां स्थित सब्जी मंडी के छोटे व्यापारियों से मारपीट भी करते हैं। मोहल्ले की महिलाओं को सब्जी आदि घरेलू सामान लेना भी दूभर हो जाता है। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए शराब के ठेके  को बंद कराने की मांग की। सूचना पर लगभग 10:30 बजे पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन महिलाएं जाम खोलने को राजी नहीं थीं।
विज्ञापन


पुलिस ने जब महिलाओं को आश्वासन दिया कि वह उच्चाधिकारियों तक उनकी मांग को पहुंचाएंगे। इसके बाद ही महिलाओं ने जाम खोला। इस दौरान इटावा-सैफई मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। महिलाओं ने बताया कि इस संबंध में वह पहले भी वरिष्ठ अधिकारियों को ठेका हटाने के लिए प्रार्थनापत्र दे चुकीं है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिलाओं ने पुलिस को ठेका हटाने के लिए दोबारा प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें