फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत पर भरे सरसों तेल, मसाला के सैंपल

Sun, 12 Jul 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने रविवार को वैदपुरा बाजार में स्थित दो किराना की दुकानों से सरसों के तेल व डिब्बा बंद गर्म मसाला के नमूने लिए। यह कार्रवाई एक शिकायत के मिलने पर डीएम के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन


जिला खाद्य सुरक्षाधिकारी नादिर अली ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर दो दुकानों से मिलावट की संदिग्धता पर नमूने जमा किए गए हैं। वैदपुरा बाजार में मिलावट का सामान बेचने की शिकायत मिल रही थी। इसी के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई। यह नमूने वैदपुरा थाना के सामने स्थित रामबाबू एवं रामौतार की किराना दुकानों से लिए गए हैं।

रामबाबू के यहां से सरसों का तेल और रामौतार के यहां से एक कंपनी के गर्म मसाले का डिब्बा बंद पैक को नमूना बतौर लिया गया है। उन्होंने खाद्य सामग्री विक्रेताओं को आगाह किया कि वह मिलावटी सामान न बेचें, अन्यथा सैंपल फेल मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। छापे के दौरान सैफई खाद्य सुरक्षाधिकारी मान सिंह निरंजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
यूं करें पहचान
हल्दी, बेसन
इन्हें ज्यादा पीला िदखाने के िलए केसरी दाल मिलाई जाती है। इसे खाने से पेट की सामान्य समस्या से लेकर कैंसर तक हो सकता है। जांच के िलए गुनगुने पानी में डेढ़ चम्मच बेसन या हल्दी घोलें।

फिर इसमें हाइड्रोक्लोरिक एसिड या घर में मौजूद कोई अन्य अम्ल की कुछ बूंदें मिलाएं। अगर बुलबुले उठें और पानी बैंगनी या गुलाबी हो जाता है, तो समझिए िक इनमें िमलावट है।

पिसी लाल मिर्च
इसमें ईंट का चूरा मिलाया जाता है। एक गिलास पानी में चम्मचभर पिसी लाल मिर्च डालें। लाल मिर्च पानी पर तैरती रहेगी जबकि मिलावट तली में बैठ जाएगी। अगर तली में चिकनाहट महसूस हो तो सोफस्टोन का मिश्रण है।

कई दुकानदार लाल रंग मिलाते हैं। रुई गीलाकर मिर्च पर फेरें या फिर गीले ब्लॉटिंग पेपर पर मिर्च डालकर देखें। एक तरीका यह है िक टेस्ट ट्यूब में 2 ग्राम मिर्च पाउडर डालें और 5 मिली एसीटोन मिलाएं। अगर तुरंत लाल रंग आ जाए तो मिलावट है।
विज्ञापन


काली मिर्च
साबुत काली मिर्च में पपीते के सूखे बीज मिलाए जाते हैं। काली मिर्च के कुछ दाने अल्कोहल में मिलाएं। पपीते के बीज ऊपर तैरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें