फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी बाग बना म्यूजिकल गार्डन

Tue, 05 May 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक कंपनी बाग को अब म्यूजिकल गार्डन का भी रूप दे दिया गया है। कंपनी बाग के  10 पोलों पर म्यूजिकल सिस्टम लगा दिया गया है। अल सुबह और देर शाम तक यहां पर कर्णप्रिय इंस्टूमेंटल म्यूजिक की ध्वनियां वातावरण को और भी सुहाना बना देती है।
विज्ञापन


म्यूजिकल सिस्टम लग जाने  के बाद यहां पर सैर करने के लिए आने वालों की संख्या में इजाफा हो गया है। अभिभावकों के साथ आने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों को भी यहां पर मौज-मस्ती करते देखा जा सकता है। म्यूजिकल सिस्टम लगाने की व्यवस्था सैलानियाें ने अपने पैसों से की है।

शहर के हजारों की संख्या में लोग यहां पर सालों से सुबह और शाम के समय सैर सपाटा करने के लिए आते हैं। गर्मी के मौसम में तो यह संख्या और भी बढ़ जाती है। कंपनी बाग का सौंदर्यीकरण हो जाने से यह स्थान शहर का सबसे अच्छा रमणीक स्थल बन गया है। कं पनी बाग में चारों ओर हरियाली बिखरी हुई नजर आती है।
विज्ञापन


शाम के  समय का नजारा तो और भी दर्शनीय हो जाता है। दूधिया रोशनी में नहाया हुआ कंपनी बाग ऐसा लगता है कि जैसे किसी महानगर का वीआईपी पार्क हो। वर्तमान में कं पनी बाग के 10 पोलों पर म्यूजिक सिस्टम लगाया गया है।

सुबह 5:00 बजे से आठ बजे तक और इसके बाद शाम को 5:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक म्यूजिकल सिस्टम ऑन रहता है। म्यूजिकल सिस्टम में इंस्टूमेंटल टूनिंग निकलती है।

सुबह सैर-सपाटे करने के लिए आने वाले महिला तथा पुरुष इस म्यूजिकल सिस्टम का आनंद लेते हुए देखे जाते है। कंपनी बाग में सुबह टहलने के दौरान जब म्यूजिक ऑन होता है तो थकान का अहसास ही नहीं होता।

सैलानियाें का कहना है कि एक सप्ताह पहले तक लगभग दो हजार लोग टहलने के लिए आते थे, लेकिन अब संख्या ढाई से तीन हजार तक पहुंच गई है। म्यूजिकल सिस्टम पर आने वाले खर्च को सैर सपाटा करने के लिए आने वाले लोगों ने ही वहन किया है।

जिला उद्यान अधिकारी, धर्मपाल सिंह यादव ने कहा कि कंपनी बाग को एक रमणीक स्थल के रूप में विकसित किया गया है। यहां पर प्रतिदिन हजाराें की संख्या में लोग सैर करने के लिए आते हैं। जनसहयोग से यहां पर म्यूजिकल सिस्टम लगाया गया है। एक सप्ताह से कंपनी बाग आने वाले सैलानियाें की संख्या में काफी वृद्धि हो गई है। बच्चे भी इसका लुत्फ लेते हैं।

बाल उद्यान में बच्चे करते हैं मस्ती
कंपनीबाग में एक बाल उद्यान भी विकसित किया गया है। यहां पर लगाए गए रंग-बिरंगे झूलाें, सरकपट्टियों पर बच्चों को भी सुबह और शाम को मौज-मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

सैर सपाटे के लिए मौसम सुहावना होने के कारण बच्चों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। कई बच्चे तो केवल म्यूजिक सुनने के लिए माता-पिता के  साथ कंपनी बाग में आ रहे हैं। दोपहर के समय तेज धूप होने के कारण सुबह 8 से शाम पांच तक कंपनी बाग बंद रहता है।

सौंदर्यीकरण पर 1.40 करोड़ खर्च
कंपनी बाग केे सौंदयीकरण पर शासन ने 1.40 करोड़ रुपये खर्च किए हंै। कंपनी बाग परिसर में कई विदेशी फल तथा पौधे लगाए गए है। पुराने सूखे हुए पेड़ों को भी कलात्मक रूप दिया गया है। सौंदर्यीकरण का उद्घाटन 10 अक्तूबर 2014 को सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने किया था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें