इटावा।
जिलाधिकारी नितिन बंसल व एसएसपी मंजिल सैनी ने शुक्रवार को इटावा महोत्सव
स्थल पर चल रहे इंटरलाकिंग निर्माण कार्य व पंडाल का निरीक्षण किया। इसके
साथ ही यहां पर चल रहे ग्रेनाइट पत्थर लगाने के कार्य का निरीक्षण कर इसे
शाम तक पूरा करने के निर्देश दिए।
दोपहर निरीक्षण पहुंचे डीएम नितिन
बंसल ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को निर्देश दिए कि विनोद बाजार में
चल रहे इंटरलाकिंग के साथ नाली निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाए
जिससे महोत्सव के उद्घाटन के दिन 29 नवम्बर तक व्यापारी यहां अपनी दुकानें
लगा सकें। विष्णु द्वार पर महोत्सव की होर्डिंग अभी तक नहीं लगने पर डीएम
ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे शनिवार तक लगवा लेने के निर्देश दिए।
मुख्य
चौक में स्थित फव्वारा की सफाई कराकर इसे चालू कराने के निर्देश भी
जिलाधिकारी ने दिए। विकास प्रदर्शनी में जिन सरकारी विभागों द्वारा विकास
संबंधी कार्य व प्रदर्शन किया जाता है उन सबसे भी उद्घाटन के दिन तक अपना
कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने व्यापारियों को भी निर्देश दिए कि वह
उद्घाटन के दिन तक अपनी दुकानें लगा लें जिससे पहले ही दिन से महोत्सव का
भव्य शुभारंभ हो सके।
इसके साथ ही डीएम ने एसएसपी के साथ पंडाल में बन रहे
मंच का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर जनरल सेक्रेटरी एसडीएम सदर महेंद्र
कुमार सिंह ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ शाम 04 बजे धूमधाम के साथ होगा।