फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई हादसे की बरसी पर निकाला कैंडल मार्च

Fri, 27 Nov 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। मुंबई के ताज होटल में घटित 26/11 की घटना की सातवीं बरसी पर स्कूली छात्रों ने गुरुवार देर शाम कस्बे में कैंडल मार्च निकाला।  घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
  
छात्रों ने लुधपुरा तिराहे से लेकर रामलीला मैदान तक कैंडल मार्च निकाला।  छात्र हाथों में जल रही मोमबत्तियां लेकर शांति से कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बाद में रामलीला मैदान पहुंचकर उन्होंने शहीद स्तंभ के समीप मोमबत्तियां लगा दी।  फिर दो मिनट मौन रखकर मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।  कैंडल मार्च में शामिल छात्रों में सोनू कुमार, शिवम प्रताप सिंह, रंजीत, अलकेश, अनुराग, राजा बाबू, अंकित माधुर, गौरव शर्मा, विनय कुमार, नीतेश कुमार, गौरव गुप्ता, रिंकू कुमार, कल्लू, आकाश, गौरव ठाकुर, आशू तथा अंकित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें