फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में भ्रमित करने वाले संकेतक हटेंगे

Sun, 03 May 2015 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में राहगीरों को भ्रमित कर रहे पीडब्ल्यूडी के संकेतक अब हटाए जाएंगे। ‘अमर उजाला’ ने इन गलत संकेतकों की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। कांग्रेस ने भी इस पर एतराज जताया था। इसके बाद विभाग की नींद खुली और इन गलत संकेतकों को हटवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि शहर भर में पीडब्ल्यूडी के खंड सीडी वन ने करीब आधा सैकड़ा संकेतक लगवाए हैं। यह संकेतक लोगों को जानकारी देने के बजाय भ्रमित कर रहे हैं। ‘अमर उजाला’ ने इस समस्या को फोटो समेत प्रमुखता से प्रकाशित किया।

उधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने भी पीडब्ल्यूडी को अल्टीमेटम दिया था कि यदि इन गलत संकेतकों को न हटवाया गया तो कार्यकर्ता श्रमदान कर इसे हटा देंगे। अब जाकर पीडब्ल्यूडी ने इन संकेतकों को हटवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


शहर भर में लगाए गए इन संकेतकों पर गौर करें तो पाएंगे कि यह जिस जगह लगाए गए हैं, संकेतक में उस जगह को इंगित नहीं किया गया है। मसलन मोतीझील चौराहे पर लगा सूचना पट नार्मल तिराहे से मोतीझील चौराहे की ओर जाने का संकेत दे रहा है। जगह मोतीझील चौराहा है और नार्मल तिराहा दर्शाया गया है।

इसी तरह बस स्टैंड पर लगा संकेतक रामगंज चौराहे से बस स्टैंड तिराहे पर जाने की जानकारी दे रहा है। भरथना चौराहे पर लगाया गया बोर्ड रामनगर क्रासिंग से भरथना चौराहे पर आने का मार्ग बता रहा है। तिकोनिया पर लगा संकेतक बता रहा है कि यह सड़क पचराहा से कोतवाली होते हुए सराय शेख को जाती है।

इंजीनियरिंग कालेज सरैया चुंगी पर लगा बोर्ड संकेत दे रहा है किे आप डीएम चौराहे पर है। इन संकेतकों को देखकर कई बार रात के समय बाहर से आने वाले लोग भ्रमित  हो जाते हैं और घंटो तक भटकते रहते हैं।

इस संबंध में जब पीडब्ल्यूडी सीडी वन के एक्सईएन सुनील कुमार श्रीवास्तव से जानकारी की तो उनका कहना रहा कि बोर्ड तो सही हैं, क्याेंकि उसमें मार्ग का नाम लिखा है और जो तीर का निशान बना है, उससे मार्ग को इंगित किया जा रहा है लेकिन लोग इस मार्ग के नाम से भ्रमित हो रहे हैं। लिहाजा इन्हें हटाने के निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही ऐसे सभी बोर्ड हटा लिए जाएंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें