फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने बिखेरे कार्यक्रमों के रंग

Thu, 16 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं इंडियन एकेडमी मौहल्ला कायस्थान में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कव्वाली और नृत्य पेश कर छात्राओं ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने राजा हरिशचंद्र नाटक भी पेश किया। राजा हरिश्चंद्र की भूमिका में शिखा चतुर्वेदी एवं तारा की भूमिका में अंजली तिवारी थीं।

मुख्य अतिथि के रूप में अजय दीक्षित, राजवीर उर्फ राजू पांडेय दिनेश चंद्र शर्मा, मनोज कुमार तिवारी, रंजीत सिंह राठौर, बैजंती देवी, टीकाराम शुक्ला, रमेश चंद्र राजपूत ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्रधानाचार्य डॉ. सुशील सम्राट ने प्रतीकचिह्न देकर अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता रामअवतार तिवारी ने की। संचालन कृष्णबिहारी त्रिपाठी ने किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत पेश किए। फिल्मी गीतों पर डांस भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें