फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने लिया पटाखे न छुटाने का संकल्प

Fri, 06 Nov 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। श्री शांतिनाथ युवा सेवा समिति ने नगर के विद्यालयों में चलाए जा रहे सर्वोदय अहिंसा अभियान को लेकर शुक्रवार को  संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के बच्चों को मुहिम से जोड़ा। पटाखे न चलाने एवं उनसे होने वाली बचत को गरीबों को दान करने का संकल्प बच्चों ने लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आगाज विद्यालय के डायरेक्टर डा. आनंद एवं केकेडीसी के प्रो. शैलेंद्र शर्मा ने किया। डा. आनंद ने कहा कि सर्वोदय अहिंसा अभियान से जुड़कर आप भी स्वच्छ भारत की कड़ी से सीधे जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप इस दिन दो फूल खरीदकर अपने मां-पापा या दादा-दादी को देकर उनसे आशीष प्राप्त करें जिससे उनको और आपको खुशी मिलेगी।  प्रो. शैलेंद्र शर्मा ने बच्चों को पटाखे न चलाने की शपथ ग्रहण कराई। अभियान प्रमुख शुभम जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।  इस दौरान संजय सक्सेना, नितिन जैन, सुनील जैन, शेखर जैन, पीयूष जैन, रिक्की जैन, पंकज जैन, प्रतीक जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें