नारायण कालेज आफ साइंस एण्ड आर्टस में शोल 2015 महाकुंभ का आयोजन किया गया।
महाकुंभ में ग्रुप डांस, माइम, पोस्टर मेकिंग, कलाकृति, डिबेट व सोलो
सिंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे शहर के विद्यालयों ने बढ़
चढकर हिस्सा लिया।
ग्रुप डांस प्रतियोगिता में सेंटमेरी,
स्प्रिंगडेल, थियोसोफिकल, सेविन हिल्स, पुलिस मार्डन, नारायण कालेज, डीपीएस
व ब्लू बर्ड कालेज के बच्चों ने प्रतिभाग किया। माइम प्रतियोगिता में
नारायण कालेज, डपीएस व सेन्टमेरी कालेज के बच्चों ने अदभुद प्रदर्शन किया।
पोस्टर
प्रतियोगिता में थियोसोफिकल, सेविन हिल्स, डीपीएस, पुलिस मार्डन, सेंट
मेरी, नारायण कालेज व ब्लू बर्ड के बच्चों ने प्रतिभाग कर कागज पर तस्वीर
उकेरी। इसके साथ ही कालकृति प्रतियोगिता, डिबेट प्रतियोगिता व सोलो सिंगिंग
में भी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
इससे पूर्व
महाकुंभ का शुभारम्भ नारायण कालेज के मुख्य प्रशासक अंकित तिवारी व मुख्य
सलाहकार डा श्रेता तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कालेज के
प्रधानाचार्य सुनील दत्त अवस्थी ने सभी का स्वागत किया। प्रतियोगिताओं में
निर्णायक की भूमिका डा राजेश किशोर त्रिपाठी ने निभाई।