फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने खेलों में दिखाई प्रतिभा

Sun, 28 Feb 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के बचपन ए प्ले स्कूल एवं एकेडमिक हाइट पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्पोर्ट्स डे मनाया गया। इस दौरान एसडीएम जसवंतनगर हंसराज यादव ने स्पीको पेन लांच कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि खेलकूद मानसिक विकास के लिए जरूरी है। खेल में एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ लगती है। जो जीवन की प्रगति में सहायक होती है। स्पीको पेन के बारे में बताया कि यह पेन दबाने पर बोलता है।  बच्चों को उसके पाठ्यक्रम के अनुसार समझाता है।

बच्चों के पठन-पाठन की व्यवस्थाओं को देखा और शिक्षा के सिलेबस को भी पढ़ा। बच्चों के खेलकूद के उपकरणों का भी निरीक्षण किया। बच्चों को व्यवहारिक व घरेलू उपयोगी जानकारी देने वाली व्यवस्थाओं किचिन, बाथरूम, स्लीपिंग रूम, डायनिंग रूम को भी देखा। कार्यक्रम के दौरान बचपन प्ले स्कूल मे बच्चे को रेगूलर भेजने स्कूल की यूनीफोर्म प्रतिदिन पहनाकर भेजने तथा हमेशा होमवर्क कराकर स्कूल भेजने के लिए बच्चे की मां राखी गुप्ता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


स्कूल में आयोजित की गई खेलकूद प्रतियोगिताओं में कक्षा फर्स्ट एवं सेकेंड में बालक वर्ग में 100 मीटर में अभिनव पांडेय प्रथम एवं सेग रेस में भी अभिनव पांडेय प्रथम रहा।  बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सोनी प्रथम, इशिका द्वितीय, बनिका तृतीय रही। एलकेजी मे रेस में रकीबुर्रहमान प्रथम एवं सुरभि द्वितीय रही।

नर्सरी की बनाना रेस में अर्नव प्रथम, एवं कृशिका शाक्य द्वितीय रही। यूकेजी की लेमन स्पून रेस में शिवानी प्रथम, त्रिलोक द्वितीय एवं राज तृतीय रहे। अरेंज द यूनीफोर्म में कार्तिकेय प्रथम एवं अभय प्रताप द्वितीय रहे। फ्राग जंप में अर्नवी यादव, एवं तनिश्क द्वितीय रहे। इस दौरान कालेज प्रबंधक लखमी चंद्र दीक्षित, कालेज के एमडी राहुल दीक्षित, अरूण यादव, हिंदू विद्यालय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद यादव, कौशलेन्द्र सिंह, अर्सी खान, बैशाली, रूवी, अनीता, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें