फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने साथियों संग बांटे राष्ट्रपति भ्ावन के अनुभव

Tue, 01 Sep 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन का पर्व डीपीएस के उन चार बच्चों के जीवन भर याद रहेगा, जिन्हें देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने का मौका मिला। राष्ट्रपति भवन से रक्षाबंधन कार्यक्रम के लिए डीपीएस स्कूल की चार छात्राओं को बुलाया गया था। राष्ट्रपति से मिलकर लौटीं छात्राओं ने सहपाठियों के साथ राष्ट्रपति भवन के अनुभवों को बांटा।
विज्ञापन


छात्राओं को कहना था कि राष्ट्रपति से मिलने का सौभाग्य तो मिला ही साथ ही राष्ट्रपति भवन से जुड़ी ज्ञानपरक जानकारियां भी मिलीं। रक्षाबंधन के पर्व पर राष्ट्रपति भवन में होने वाले कार्यक्रम में डीपीएस की छात्रा खुशी यादव कक्षा सात, मालविका चौबे कक्षा आठ, शंभवी त्रिपाठी कक्षा नौ तथा मुस्कान मिश्रा कक्षा नौ को बुलाया गया था।

चारों छात्राएं प्रधानाचार्य भावना सिंह के साथ राष्ट्रपति भवन गई थीं। छात्राओं ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और करीब पांच घंटे तक राष्ट्रपति भवन को देखा। इटावा लौटीं छात्राओं ने स्कूल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति भवन से उन्हें काफी ज्ञानपरक जानकारियां मिलीं।
विज्ञापन


छात्रा खुशी यादव, मालविका चौबे ने बताया कि राष्ट्रपति भवन पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रपति के लिए राखी उनकी बेटी को
भेंट की। इसके साथ ही राष्ट्रपति का एक स्केच भी दिया। छात्राओं ने राष्ट्रपति भवन में दरबार हाल, मुगल गार्डन, मार्बल म्यूजियम, अशोक हॉल, लाइब्रेरी आदि को देखा।

प्रधानाचार्य भावना सिंह ने कहा कि छात्राओं के साथ ही यह विद्यालय के लिए भी सौभाग्य का विषय है कि डीपीएस के बच्चों को राष्ट्रपति भवन बुलाया गया। विद्यालय के चेयरमैन विवेक यादव ने छात्राओं के साथ ही प्रधानाचार्य सहित विद्यालय स्टॉफ को इस उपलब्धी के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें