जैन समाज में प्रचलित संथारा संस्कार पर हाईकोर्ट के दिए निर्णय पर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा रोक लगाने पर हर्ष व्यक्त किया गया है।
श्री दिगंबर जैन विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन जैन, प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन और आगरा मंडल अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट ने गत 10 अगस्त को संथारा पर प्रतिबंध लगा दिया था।
इस निर्णय के खिलाफ जैन समाज ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। इस निर्णय पर जैन समाज में खुशी की लहर दौड गई।
कोर्ट के निर्णय पर वैद्य रमेश चंद्र जैन, सुमित प्रकाश जैन, शैकी जैन, विवेक जैन, योगेंद्र जैन रपरिया, शैलेंद्र जैन, अजीत कुमार जैन, ओमजी जैन, लालजी जैन, रजत जैन, पातीराम जैन, पंडित महेंद्र कुमार जैन, आनंद जैन, गुलाब चंद्र जैन, तरुण जैन व हीरालाल जैन आदि ने हर्ष जताया है।