फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ÍæÙð ·ð¤ ·é¤°¢ ×ð´ ÚUâô§Øð Ùð ÀUÜæ¢» ܻ淤ÚU ÁæÙ Îè

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मौजूद प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना चकरनगर परिसर के सूखे कुएं में मंगलवार देर शाम को एक प्राइवेट रसोइये ने छलांग लगाकर जान दे दी। वह थाने में खाना बनाने का काम करता था। घरवालों का आरोप है कि पांच माह से उसे मानदेय नहीं दिया गया था।
विज्ञापन


तंग आकर उसने खाना बनाना बंद कर दिया तो मंगलवार शाम को दो सिपाही उसे घर से ले गए। आरोप लगाया कि उसका उत्पीड़न किया गया तो तंग होकर उसने कुएं में छलांग लगा दी। खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन के होश उड़ गये। आनन-फानन सिपाहियों ने रसोइयों के शव को निकालकर जिला अस्पताल ले लाए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


चकरनगर में रहने वाला औसाव अली का छोटा बेटा रौनक अली (25) खाना बनाने का काम करता है। पिता औसाव अली ने बताया कि रौनक की दोस्ती थाने के फॉलोअर से थी। उसके बाद वह थाने आने-जाने लगा। पहले कभी-कभी और बाद में रौनक लगातार थाने में खाना बनाने का काम करने लगा।
विज्ञापन


करीब पांच माह से रौनक थाने में खाना बनाने का काम कर रहा था लेकिन उसको निर्धारित मानदेय नहीं मिला। इसकी वजह से दो दिन से रौनक थाने नहीं गया। मां असगरी ने बताया कि शाम को पांच बजे थाने के दो सिपाही घर आये और रौनक को ले गए उसके बाद रौनक ने थाना परिसर के सूखे कूएं में छलांग लगाकर जान दे दी है।

पुलिस ने औसाव अली को बेटे रौनक के कुएं में गिरने की सूचना दी। उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। वहीं, सूत्रों की मानें तो रौनक के पैसे मांगने पर थाने की पुलिस ने उसे जमकर लताड़ लगाई। इससे क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी है।

थाना प्रभारी चकरनगर गंगादास गौतम समेत तमाम पुलिस कर्मी घायल को लेकर जिला अस्पताल निकल गए है। वहीं थाना चकरनगर में उपजिलाधिकारी चकरनगर इंद्रजीत सिंह समेत तहसीलदार व सर्किल का समस्त थाना इंचार्ज मौके पर थे। एएसपी रामबदन सिंह का कहना है कि पुलिस उत्पीड़न की बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन


रसोइये के कुएं में कूदने की सूचना मिली थी। इस मामले में बारीकी से पड़ताल की जा रही है। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें