फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी दरोगा कार समेत गड्ढे में गिरा

Fri, 03 Jul 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड पर बहादुरपुर गांव के पास कार से जा रहा एक नशेड़ी दरोगा गाड़ी समेत गड्ढे में जा गिरा। जब लोग उसे बचाने गए तो वह गालीगलौज करने लगा। घटना से नाराज लोगों ने  एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


चौबिया थाने में तैनात दरोगा अमित कुमार सिसौदिया शुक्रवार की शाम को अपनी कार से जा रहा था। लोगों कहना है कि दरोगा ने इतनी शराब पी रखी थी कि गाड़ी उससे नहीं चल रही थी। कई लोग तो उसकी गाड़ी की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

दरोगा की लहराती कार जब बहादुरपुर गांव के पास पहुंची तो दरोगा गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार समेत खड्ड में जा गिरा। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे बचाने लगे तो दरोगा ने उनके साथ गालीगलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पुलिसिया रौब झाड़ते हुए देख लेने की धमकी दी। लोगों ने इसकी शिकायत एसएसपी मंजिल सैनी से की है। उन्होंने मामले की जांच को कहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें