फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन निरस्त रहेंगी पैसेंजर

Fri, 03 Jul 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर लग रहे सालिड स्टेट इंटरलाकिंग (एसएसआई) सिस्टम का शुक्रवार को एडीआरएम दिनेश कुमार शुक्ला ने निरीक्षण किया। इसके लगने से सिग्नल प्रणाली कंप्यूटराइज हो जाएगी।
विज्ञापन


एसएसआई सिस्टम के लगने में करीब हफ्ते भर का समय लगेगा। ऐसे में चार और पांच नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेनें नहीं आएंगी। इसके अलावा 6 से आठ जुलाई तक इटावा से कानपुर व आगरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेनें भी निरस्त कर दी गई हैं।

गौरतलब है कि ट्रेनों के सुचारु रूप से संचालन करने के लिए इटावा में कंप्यूटराइज्ड सिग्नल प्रणाली लगाने का काम किया जा रहा है। सिस्टम के लगने में एक सप्ताह का समय लगेगा। इसी वजह से चार व पांच नंबर के प्लेटफार्म से ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। ट्रेनें दो व तीन नंबर प्लेटफार्म से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही 6,, 7 और 8 जुलाई को इटावा से कानपुर तथा आगरा की ओर जाने वाली 64157 इटावा-आगरा पैसेंजर, 64155 इटावा-टूंडला पैसेंजर, 64587 कानपुर-टूंडला पैसेंजर तथा फफूंद- शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।

शुक्रवार को एडीआरएम दिनेश कुमार शुक्ला ने स्टेशन पर लग रही एसएसआई सिस्टम का निरीक्षण किया। उन्होंने अपनी टीम के साथ पहले पूर्वी केबिन का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद वह पश्चिमी व सेंट्रल केबिन भी देखने गए।

उन्होंने राम नगर फाटक का भी निरीक्षण किया। यह फाटक ऊंचा होने पर उन्होंने इसे नीचा करने के निर्देश दिए। हालांकि उन्होंने पत्रकारों को बातचीत में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

उन्हाेंने सिर्फ इतना कहा कि एसएसआई सिस्टम के लगने से समय की बचत होगी। कुछ यात्रियों की शिकायत पर उन्होंने बुकिंग विंडो पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें