ऊसराहार (इटावा)। क्षेत्र में अनुसूचित के मतदाता को धमकाने का आडियो वायरल हुआ है। प्रधान पद के प्रत्याशी ने धमकाने वाले के खिलाफ ऊसराहार थाने में तहरीर दी है।
मामला ग्राम पंचायत सरसईनावर का है। वायरल आडियो में एक प्रत्याशी का समर्थक वोट न देने जान से मारने की धमकी दे रहा है। दूसरे प्रधान पद के प्रत्याशी गंगाराम वाल्मीकि ने ऊसराहार पुलिस को तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया कि सुंदरा गंाव का दबंग मतदाताओं को धमका रहा है।
उन्हें जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर और आडियो मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।