फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: यूजीसी कानून वापस नहीं हुए तो सरकार के खिलाफ उतरेगा ब्राह्मण समाज

Sat, 31 Oct 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 11::कोठी केस्त में पत्रकारों से बातचीत करते चाणक्य रथ यात्रा के संयोजक कृपा निधान तिवारी।
विज्ञापन
जसवंतनगर। अखिल भारतीय संयुक्त संघर्ष समिति की चाणक्य रथ यात्रा शनिवार को जसवंतनगर क्षेत्र के कोठी केस्त पहुंची। यात्रा संयोजक पंडित कृपा निधान तिवारी ने कहा कि यूजीसी जैसे कानून वापस नहीं लिए गए तो ब्राह्मण समाज सरकार के खिलाफ खड़ा होकर उसे गिराने में अहम भूमिका निभाएगा। समाज अब अपने अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देशव्यापी यात्रा का शुभारंभ 24 अक्तूबर को आचार्य चाणक्य की जन्मभूमि पाटलिपुत्र (पटना) से किया गया है। इसका उद्देश्य समाज में आत्मसम्मान, स्वाभिमान और संगठन की भावना मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि समिति छह प्रमुख मांगों को लेकर अभियान चला रही है। इनमें आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, योग्यता आधारित पदों से आरक्षण समाप्त करने, सवर्ण आयोग का गठन और समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा अक्षय तृतीया पर राष्ट्रीय सार्वजनिक अवकाश घोषित करने और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में भगवान परशुराम का भव्य मंदिर बनवाने की मांग भी उठाई जा रही है। इस दौरान ऋषिकांत चतुर्वेदी, प्रदीप पांडेय, विनय पांडेय, उमेश दुबे, सत्येंद्र तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें