फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दो दिन से लापता रेहड़ी चालक का शव भोगनीपुर गंग नहर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर में कचौरा सड़क स्थित भोगनीपुर गंग नहर में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के रेहड़ी चालक गुल मोहम्मद (42) के रूप में हुई। वह पिछले दो दिनों से लापता था।
विज्ञापन

कचौरा नहर पुल के पास स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में शव फंसा देखा था। शव के शरीर पर केवल नीले रंग का कच्छा था। पुलिस ने पहले पहचान का प्रयास किया और फिर शव शवगृह में रखवाया। आसपास के जिलों की पुलिस को भी सूचना दी गई। जांच के दौरान गुल मोहम्मद की गुमशुदगी दर्ज होने का पता चला। सिरसागंज पुलिस ने परिजनों को शव की तस्वीर दिखाई। परिजनों ने शव की पहचान गुल मोहम्मद के रूप में की।
मृतक के बड़े भाई अली मोहम्मद ने बताया कि गुल मोहम्मद बाइक पर ठेला लगाकर माल ढुलाई करता था। वह छह जून को काम के लिए घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। खोजबीन में उसकी बाइक सिरसागंज के सूरजपुर गांव के पास नहर किनारे चाबी लगी मिली। इसके बाद परिजनों ने सिरसागंज थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

गुल मोहम्मद अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि परिजन ने अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें