फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: घर में अकेले किसान का फंदे पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 37 : श्याम सिंह की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन

फोटो 38 : घटना के बाद रोते-बिखलते परिजन। संवाद
फोटो 39: घटनास्थल पर जांच करते सीओ आरडी मौर्य व ग्रामीण। संवाद
भरथना क्षेत्र के हथनौली गांव में शनिवार दोपहर की घटना







संवाद न्यूज एजेंसी



भरथना। हथनौली गांव में घर में अकेले किसान का शव शनिवार दोपहर घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक के भाई ने घटना के पीछे पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन




शनिवार दोपहर दो बजे हथनौली निवासी श्याम सिंह (48) का शव घर के कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया जाता है कि घटना के समय मृतक की पत्नी, पुत्र व अन्य परिजन खेतों में काम करने गए थे। पत्नी जब घर लौटी तो पति का शव फंदे पर लटका देख बदहवास हो गई और शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सीओ आरडी मौर्य व थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई सुभाष चंद ने बताया कि श्याम सिंह व उसकी पत्नी में अक्सर किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। आरोप है कि इस बात को लेकर श्याम सिंह मानसिक रूप से परेशान था। उन्होंने आशंका जताई है कि इसी कारण उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रों को रोता बिलखता छोड़ गया है। बड़ा पुत्र ऋृषि दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता है, जबकि छोटा पुत्र घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें