फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पांचों सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Thu, 01 Oct 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बृहस्पतिवार से दूसरे चरण के नामांकन शुरू हो गए। इस चरण में जिले के सैफई और बसरेहर ब्लाक में चुनाव होने हैं। सैफई में जिला पंचायत सदस्य पद की दो और बसरेहर में तीन सीटें हैं। इस तरह कुल पांच सीटों के लिए पर्चे दाखिल हुए। पहले दिन नामांकन की गति धीमी रही। कुल 15 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए। इनमें
विज्ञापन


भाजपा ने सभी पांचों सीटों से समर्थित प्रत्याशी उतारे हैं। माकपा ने तीन और कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने पर्चा भरा।
कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम कोर्ट में जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। पहले चरण के नामांकन हो चुके हैं। अब सैफई और बसरेहर ब्लाक क्षेत्र की सीटों के लिए पर्चे दाखिल किए जा रहे हैं। एक व तीन अक्तूबर को नामांकन होने

हैं। पहले दिन बसरेहर प्रथम अनारक्षित सीट से तीन, बसरेहर द्वितीय अनारक्षित सीट से 6, बसरेहर तृतीय एससी महिला सीट से दो और सैफई प्रथम व द्वितीय ओबीसी सीटों से दो-दो प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इस तरह पहले दिन कुल 15 प्रत्याशियों ने ही नामांकन पत्र जमा किए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने सभी पांचों सीटों से पर्चा भरा। इनमें बसरेहर प्रथम से पार्टी नेता मनीष यादव पतरे के भाई बृजवीर सिंह, द्वितीय से जबर सिंह, तृतीय से सुनीता और सैफई प्रथम से राहुल कुमार, द्वितीय से अनार सिंह ने पर्चा दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशियों के साथ पूर्व विधायक अशोक दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया,

जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, महामंत्री विकास भदौरिया, गगन चतुर्वेदी, अरुणेश दीक्षित आदि मौजूद रहे। जबकि माकपा समर्थित प्रत्याशियों ने बसरेहर की तीनों सीटों से पर्चा भरा। इनमें बसरेहर प्रथम से विवेक यादव एडवोकेट, द्वितीय से अमर सिंह शाक्य व तृतीय सीट से रेनुकी देवी ने नामांकन किया। इस दौरान माकपा व किसान नेता मुकुट सिंह, प्रेम शंकर

यादव, संतोष शाक्य, राघवेंद्र, गुड्डू, डा संतोष गोयल, किशन बाबू आदि मौजूद रहे। कांग्रेस समर्थित एक प्रत्याशी रामकुमार ने बसरेहर द्वितीय सीट से पर्चा भरा। इस दौरान जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव आदि पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें