राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन व नेहरू युवा केंद्र
के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में स्वेच्छा से उपस्थित हुए 24 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
रक्तदाताओं को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र तथा नेहरू युवा केंद्र की और
से टी शर्ट प्रदान की गई।
जिला अस्पताल के प्रांगण में आयोजित शिविर का
उद्घाटन एसएसपी मंजिल सैनी एवं चेयरमैन नगर पालिका परिषद कुलदीप गुप्ता
संटू ने फीता काटकर किया। इसके बाद एसएसपी ने ने कहा कि रक्तदान महादान है।
इससे किसी को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं में घायल
हुए लोगों को समय से रक्त नहीं मिलने से उनकी मौत हो
जाती है। इस प्रकार की
मौतों को हम रक्तदान के जरिए कम कर सकते हैं। रक्तदान बड़े ही पुण्य का
कार्य है। इसमें महिलाओं को भी आगे आना चाहिए। कहा कि रक्तदान के लिए वह
पुलिस कर्मियों को भी प्रेरित करेंगी।
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन
कुलदीप गुप्ता संटू ने कहा कि रक्तदान करना बहुत जरूरी है। इससे पूर्व
मुख्य अतिथि
एसएसपी मंजिल सैनी तथा विशिष्ट अतिथि चेयरमैन कुलदीप गुप्ता
संटू का अमर उजाला के ब्यूरो चीफ बीरेश मिश्रा तथा नेहरू युवा केंद्र के
जिला समन्वयक गोपाल भगत ने बुके भेंट करके स्वागत किया। मुख्य चिकित्सा
अधीक्षक डा. पालीवाल का भी स्वागत किया गया। सुबह दस बजे से शुरू हुआ शिविर
तीन बजे तक चलता रहा। शिविर में नेहरू युवा केंद्र के
कार्यकर्ताओं के साथ
माही कालेज के छात्र छात्राओं ने भी रक्तदान कराया। वहीं स्वास्थ्य विभाग
की ओर से रक्तदान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
ये है महादानी
- शिवप्रताप सिंह, माही कालेज
- प्रीति कुमारी, माही कालेज
- पिकंी तिवारी, मतिरामपुर बकेवर
- निशा सिंह, भरथना चौराहा
- मोहित, जसवंतनगर
- रानी कुमारी, मोहिनीपुर शिकोहाबाद
- पवन कुमार, विक्रमपुर इटावा
- अमित कुमार, बरुआहार तिर्वा
-आशीष यादव, गाड़ीपुरा
- रवी गुप्ता, बकेवर
- खेम सिंह, नया नगला जसवंतनगर
- राधा राजपूत, ढकाताल पुरावली
- संदीपकुमार, आलमपुर हौज
- प्रवीन तिवारी
- वैभव राजपूत, लालपुरा इटावा
- रूबी राठौर, विक्रमपुर
- शिवम शंखबार, डीडी पुरम चितभवन
- कुलदीप चौहान, नेहरु युवा केंद्र कुंदौल
- विकास चौहान, नेहरू युवा केंद्र कुंदौल
- अवनीश कुमार, नेहरू युवा केंद्र घटिया मिश्रान इटावा
- आकाश कुमार, नेहरू युवा केंद्र कल्याणपुर बरौना कला
- शिवांश यादव, नेहरू युवा केंद्र अछल्दा
- विपिन कुमार, नेहरू युवा केंद्र नगला जोर चकरनगर
- नीतेश कुमार, नेहरू युवा केंद्र सरैया इटावा