फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक डिवाइडर से टकराई,युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। शादी समारोह से लौटते समय चालक को झपकी आने से बाइक बेकाबू होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। सेफ्टी बेल्ट न लगाए होने से हेलमेट भी निकल गया। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई और मां व चचेरा भाई घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी मोड़ चौराहा निवासी मोहित शर्मा (24) पुत्र बृजकिशोर शर्मा मंगलवार को बाइक से शादी समारोह में अजितमल गए थे। उनके साथ मां राधा देवी और चचेरे भाई प्रांशु (13) पुत्र मनोज कुमार भी थे।
बुधवार सुबह करीब छह बजे तीनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। बकेवर थाना क्षेत्र में हाईवे के महेवा बाईपास बाइक चला रहे मोहित को झपकी आ गई। बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर में टकरा गई। शेफ्टी बेल्ट न लगाए होने से बाइक सवार सिर से निकल गया। हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। महेवा चौकी पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मोहित शर्मा की मौत हो गई। मोहित पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पेट्रोलपंप कर्मी को मौत
इटावा-आगरा हाईवे पर नगला अर्जुन के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। नगला अर्जुन के सामने हाईवे पर बुधवार सुबह बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक से उछलकर गिरा पेट्रोल पंप कर्मी सड़क पर करीब डेढ़ सौ मीटर घिसटता चला गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक को हिरासत में लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
तमेरी गांव निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह (33) पुत्र रमेश बाबू जाटव हाईवे पर एक पेट्रोल पंप पर सफाईकर्मी था। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे शैलेंद्र बाइक से पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। दीपक राइस मिल के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घिरे शैलेंद्र सड़क पर करीब डेढ़ सौ मीटर तक घिसटते चले गए। बाइक करीब 200 मीटर आगे पेट्रोल पंप के सामने गिरी। हादसे में शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। एसआई नागेंद्र सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
शैलेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटे थे। करीब सात वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। पांच वर्ष की एक बेटी सृष्टि है। पत्नी अंजली गर्भवती है। पत्नी, मां सुनीता समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
ट्रक पलटने से चालक घायल
जसवंतनगर। चालक राजवीर सिंह पुत्र हुकुम सिंह ने ट्रक में औरैया से गेहूं के बोरे लादकर आगरा जा रहा था। कोकावली के सामने रात करीब दो बजे ट्रक बंबे की पुलिया पार कर रहा था। इस दौरान सामने से दूसरा ट्रक आ गया। पुलिया संकरी होने से ट्रक असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में घायल राजवीर ने अस्पताल जाकर इलाज कराया। सामाजिक कार्यकर्ता तरुण मिश्रा ने बताया है कि पुलिया टूटी होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार शिकायतें की गईं लेकिन प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है। (संवाद)
हादसे में घायल मजदूर की मौत
सैफई । गांव भाऊपुर निवासी मजदूर नरेंद्र सिंह (35) पुत्र अनंतराम एक मई को शादी से लौटते समय घायल हो गए थे। उनकी बाइक में दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी थी। नरेंद्र का सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। बुधवार को उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सैफई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। (संवाद)
कार असंतुलित होकर खाई में पलटी
ऊसराहार। भरथना मार्ग पर मामन के समीप मंगलवार रात बड़े वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। चालक वीरबहादुर सिंह निवासी मामन ने बताया कि ट्रक की लाइटों की रोशन से उसकी आंखों चौंधिया गईं थीं। इससे कार अनियंत्रित हो गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें