फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीहड़ में चटखेगा बल्ला, बरसेंगे रन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर चंबल क्रिकेट लीग-2022 का आयोजन किया रहा है। क्रिकेट लीग का आयोजन 23 मार्च सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

चंबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित की जा रही लीग जालौन जिले के बीहड़ इलाके के आखिरी गांव हुकुमपुरा के चंबल आश्रम परिसर में होगी। यह गांव दस्यु सरगना रहे सलीम गुर्जर उर्फ पहलवान की ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है।
इस गांव के पास इटावा जनपद का आखिरी गांव चौरेला है। चौरेला कुख्यात दस्यु सरगना जगजीवन परिहार का गांव है। वहीं दूसरी तरफ भिंड जनपद की सीमा से भी लगा हुआ है
विज्ञापन


क्रिकेट लीग के संयोजक शाह आलम राना ने बताया कि टूर्नामेंट का मकसद चंबल इलाके में खेल को बढ़ावा देना है। चंबल क्रिकेट लीग की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
गांव-गांव पोस्टर चस्पा किए गए हैं और क्रिकेट में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों से संपर्क किया गया है। इसके अलावा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी की जारी है जो कि 18 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें