फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 लाख 27 हजार किसानों के खातों में पहुंची धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के दिनों में कामधंधा बंद है और मौसम की मार से फसल भी प्रभावित हुई। इन विपरीत परिस्थितियों में किसान सम्मान निधि किसानों के लिए वरदान बन गई है।
विज्ञापन

यह रकम लगातार किसानों के खातों में भेजी जा रही है। इससे किसान अपने रोजमर्रा के कामकाज कर सकेंगे। उन्हें बेवजह परेशान नहीं होना पड़ेगा।
जिले के एक लाख 27 हजार किसानों के खातों में इस योजना की रकम तक पहुंच चुकी है। किसानों के लिए यह योजना पिछले वर्ष शुरू की गई थी।
लोकसभा चुनाव के पहले ही एक किस्त किसानों के खातों में भेज दी गई थी। तभी से यह सिलसिला चल रहा है। पिछली मार्च से लॉकडाउन चला आ रहा है। इस कारण कोई काम नहीं हो रहा है।
इस बीच किसानों की गेहूं की फसल को मौसम के बार बार बदलने के कारण काफी नुकसान हुआ है। पैदावार उम्मीद से कम हुई है। धान किसान रोपाई को परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों को धान की रोपाई एवं खाद आदि लिए इस समय धन की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। खातों में पहुंची सम्मान निधि की यह दो हजार की रकम संकट के इस दौर में काफी उपयोगी है।
किसानों के जरूरी काम इससे हो जाएंगे। उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा। छोटी रकम के लिए किसी के सामने हाथ नहीं पसारने पड़ेंगे। आमतौर पर किसानों को थोड़ी थोड़ी रकम के लिए परेशान होना पड़ता था।
अब यह जरूरत किसान सम्मान निधि के माध्यम से पूरी हो रही है। इस योजना में वर्ष में तीन बार दो दो हजार रुपये दिए जाते हैं। उपकृषि निदेशक एके सिंह ने बताया कि सम्मान निधि का पैसा खातों में भेज दिया गया है। सभी लाभार्थी बैंक से इसकी जानकारी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें