इटावा। कोरोना संक्रमित दस मरीजों ने रविवार को दम तोड़ दिया और 54 महिलाओं समेत 179 नए संक्रमित मिले। 383 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 237 हो गई है।
जिले में अभी तक 12501 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसमें 10680 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 1584 लोगों का इलाज चल रहा है। नए संक्रमितों में नौ-नौ सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय और खड़कौली में मिले। इसके अलावा विलासपुर में आठ, अशोकनगर में सात, रामनगर, सीएचसी महेवा में चार, ब्रजराजनगर,कलहरा में तीन-तीन, पचावली, अजीतनगर, यशोदानगर, भगुईया,उझियानी,हॉस्टल सैफई,भिलोना, सरसईनावर, अहलादपुर, खेड़ा मोहाल, टीबी अस्पताल, बसरेहर, रम्पुरा के दो-दो लोग संक्रमित मिले।
चौगुर्जी, हर्षनगर, प्रोफेसर कालोनी,फ्रेंडस कालोनी, साबितगंज, शिवा कालोनी, एकता कालोनी,अड्डा गूलर,लक्ष्मण कालोनी,विजय नगर,घटिया अजमत अली,राधा कुंज कालोनी, इंद्रा आवास विकास, पुरबिया टोला, शिव नरायन मड़ैया, चकरनगर, नगला खरगजीत, जमदार बढ़पुरा, दुर्गापुरा, नगला फतेह, रीतौर, गौसोपुर, बाजुपुर, फर्दपुरा चौबिया, जसवंतनगर, नगला तौर, मुचेहरा, बिरौंधी, आर्या बसरेहर, ककरानी,बलरई में एक-एक संक्रमित मिला है।