फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा एक डिग्री और लुढ़क ा, 11 बजे से खुलेंगे स्कूल

Fri, 09 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
गलन भरी सर्दी में स्कूल जाते नौनिहाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले का तापमान शुक्रवार को एक डिग्री और लुढ़क गया। गलन और ठिठुरन ने लोगों को बेहाल कर दिया।  जिला प्रशासन ने नौनिहालों को राहत देते हुए सभी विद्यालयों का समय बदलकर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कर दिया है।
विज्ञापन

 एक दिन पूर्व शहर का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस था। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम पारा आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। जिलाधिकारी शमीम अहमद ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 10 दिसंबर से अग्रिम आदेश तक जिले के सभी स्कूलों का समय सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक करने के  निर्देश जारी किए हैं। आदेश का पालन न करने वाले विद्यालयों क ो कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। बीएसए ओपी सिंह ने बताया कि शनिवार को वजन दिवस के मौके पर शिक्षक सुबह आठ बजे ही स्कूल खोलेंगे लेकिन बच्चे 11 बजे ही स्कूल पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें