फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाके के साथ मंदिर पर गिरी बिजली

Sun, 20 Sep 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज बारिश के बीच रविवार की दोपहर बाद बिधूना रोड स्थित श्रीबाल रूप हनुमान गढ़ी छोला मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी। जिससे मंदिर का झंडा जल गया और सजावट के लिए लगाई गई कई रॉड, दो जेनरेटर फुंक गए।
विज्ञापन


छोला मंदिर में इन दिनों मंगल महोत्सव के तहत श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। मंदिर परिसर में ही भक्तों के बैठने के लिए पंडाल लगाया गया है। रविवार की दोपहर बारिश के बीच आकाशीय बिजली की तेज गड़गड़ाहट हुई। तेज धमाके के साथ बिजली गिरी। इससे झंडे जल गया।

साथ ही पंडाल में रोशनी के लिए लगाई गई रॉड भी फूट गईं। आकाशीय बिजली से किसी भक्त और मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। मंदिर संस्थापक बदन सिंह ने बताया कि रविवार को  मंदिर परिसर भागवत कथा हो रही थी। भारी संख्या में भक्तों की भीड़ मौजूद थी। आकाशीय बिजली से झंडा, रॉड के साथ दो जनरेटर भी फुंक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें