फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात लेकर निकले तेज प्रताप

Fri, 27 Feb 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पौत्र सांसद तेजप्रताप सिंह यादव गुरुवार को लालू की बेटी को ब्याहने के लिए बारात लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सुबह सैफई स्थित मुख्यमंत्री आवास पर निकरौसी सहित अन्य रस्में हुईं। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल यादव के साथ परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बारात के लिए तीन चार्टर प्लेन के साथ ही दो एसी बसों का प्रबंध किया गया था। सुबह करीब दस बजे बारात दिल्ली के लिए रवाना हुई। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पौत्र मैनपुरी सांसद तेजप्रताप सिंह यादव की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालूप्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मी के साथ दिल्ली में गुरुवार को धूमधाम से होगी।

इससे पहले सपा मुखिया के पैतृक गांव सैफई से बारात दिल्ली के लिए रवाना हुई। गुरुवार की सुबह सैफई स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर निकरौसी की रस्म हुई। घर परिवार की महिलाओं ने विधिवत हर रस्म को पूरा किया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ निकरौसी निकासी गई।
विज्ञापन


निकरौसी की रस्म के दौरान उपस्थित मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव, मां मृदुला यादव ने तेजप्रताप के माथे पर टीका करके उन्हें आशीर्वाद दिया। इससे पहले परिवार की महिलाओं ने बधाई गीत गाते हुए नृत्य किया। तेजप्रताप की शादी में सैफई में जश्न जैसा माहौल नजर आया।

हर कोई निकरौसी के वक्त बैंडबाजों और डीजे पर डांस कर रहा था। रस्म पूरी होने के बाद सुबह करीब 10 बजे सैफई परिवार के सदस्य दिल्ली के लिए चार्टर प्लेन से रवाना हुए। घर परिवार के लोगों सहित रिश्तेदारों के लिए तीन चार्टर प्लेन की व्यवस्था की गई थी।

इसके साथ ही अन्य बारातियों के लिए सैफई से दिल्ली तक दो एसी बसों की भी व्यवस्था की गई थी। गुरुवार को सैफई से रवाना होने वाले बारातियों में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल यादव, सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम यादव, राजपाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, सपा के राष्ट्रीय सचिव अनुराग यादव, अंशुल यादव सहित अन्य रिश्तेदार शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें