तहसील सैफई में मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने व्यक्तिगत रूप से 92 शिकायतों को सुना।
बाद में संबंधित अफसरों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निर्धारित अवधि में प्रभावी निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता को भी अवगत कराएं। साथ ही वेबसाइट पर भी जानकारी अपलोड करें।
इसके अलावा चकबंदी के संबंध में बड़ी संख्या में प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि गांव में कैंप लगाकर मौके पर ही समस्या का निस्तारण करें। इसी क्रम में 21 मई गुरुवार को हरदोई में विशेष कैंप का आयोजन करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसएसपी मंजिल सैनी, सीडीओ डा. अशोक चंद्र, एसडीएम सैफई सियाराम मौर्य, सीओ अरूण कुमार दीक्षित, तहसीलदार विनय कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।