फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में किशोर की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। ऊसराहार मार्ग पर भोली चौराहे के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक किशोर की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस की शुरुआती जांच में किशोर की बाइक तेज रफ्तार में होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

मंगूपुर निवासी एडिसन (16) अपने छोटे भाई बॉडीसन (12) के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। दूसरी बाइक पर रमायन गांव के मूलचंद (50) अपने भतीजे दीपू (25) के साथ सवार थे। भोली चौराहे के पास दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और सभी सवार सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने एडिसन को मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
गंभीर रूप से घायल मूलचंद और दीपू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एडिसन के छोटे भाई बॉडीसन को मामूली चोटें आईं, जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। सीओ आरडी मौर्य ने कहा कि प्रथम दृष्टया बाइक तेज रफ्तार होने की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। बेटे का शव देखते ही मां प्रेमा देवी बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ीं, जबकि पिता उदयराम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता ने बताया कि एडिसन ने करीब आठ माह पहले उसने अपने छोटे भाई बॉडीसन के साथ गांव के चौराहे पर बाइक रिपेयरिंग की छोटी-सी दुकान शुरू की थी। दोनों भाई दिनभर बाइक मरम्मत का काम करते थे, जबकि उनके वह उसी दुकान पर कपड़े सिलने का काम करते हैं। शुक्रवार को दोनों भाई दुकान के लिए जरूरी सामान खरीदने कस्बा आए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें