फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: क्वारी नदी में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। क्वारी नदी में नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। गोहनी थाना माधौगढ़ जालौन निवासी सिद्धांत (17) पुत्र रामऔतार थाना बिठौली क्षेत्र के बिडोरी गांव में अपने फूफा शिव प्रकाश के घर आया हुआ था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के नीचे बह रही क्वारी नदी में गांव के अन्य बच्चों के साथ नहाने गया था।
विज्ञापन

नहाते समय सिद्धांत अचानक नदी के गहरे गड्ढे में चला गया और डूबने लगा। साथ में नहा रहे बच्चे घबराकर गांव पहुंचे और परिजन को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और किशोर की तलाश शुरू कर दी। करीब आधे घंटे बाद सिद्धांत को नदी से बाहर निकाला और तत्काल सीएचसी राजपुर लेकर पहुंचे, जहां अधीक्षक डॉ. महेश पाल ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में बुआ प्रीति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि किशोर की नदी में डूबने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें