फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: परीक्षा की तैयारी नहीं हुई तो किशोरी ने रची लूट की कहानी

Thu, 01 Oct 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे साइकिल से परीक्षा देने स्कूल जा रही थी। कुछ देर बाद घर पहुंचकर उसने बताया कि भदामई-पत्तापुरा के बीच नहर पटरी पर दो बाइक सवार युवकों ने उसे रोककर चाकू से हाथ में चोट पहुंचाई और बाली लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास जांच की तो किशोरी के बयान में विरोधाभास मिला। पूछताछ में पता चला कि स्कूल में प्री-बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं और वह अंग्रेजी की परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाई थी। पुलिस के अनुसार किशोरी ने खुद ब्लेड से हाथ में चोट लगाई और स्कूल बैग नहर में फेंक दिया। बाद में उसने परिजनों के सामने भी घटना से इन्कार किया। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि जांच में लूट की पुष्टि नहीं हुई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें