फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, तीन बाइकें व तमंचा बरामद

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में वाहन चोर। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। जसवंत नगर पुलिस ने बुधवार देर रात को चेकिंग के दौरान कचौरा रोड के पास तीन अंतरराज्यीय वाहन चोरों को एक तमंचा व दो चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइकें बरामद कर गुरुवार को तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल रमेश सिंह ने बताया कि वह टीम के साथ बुधवार देर रात को नहर पुल तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी कचौरा रोड के मोड़ पर बाइक सवार दो युवकों को आता देख पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे।
इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार युवकों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर एक युवक के पास से तमंचा व दूसरे के पास से चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने बाइक के नंबर की जांच की तो वह आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के अकबरा निवासी राहुल की निकली। पूछताछ पर दोनों ने बताया कि उन्होंने बाइक भरतपुर राजस्थान से चोरी की थी, जिसे वह बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की दो और बाइकें नहर किनारे झाड़ियों के पास से बरामद की। वहां उनका एक साथी और मौजूद था। तीनों ने अपने नाम संतोष कुमार निवासी दुर्गापुरा मनिया जनपद धौलपुर राजस्थान, संजू उर्फ सोनू निवासी लोधी मोहल्ला कटरा फतेह महमूद खां व बंटी निवासी भरईपुरा थाना सदर कोतवाली बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें