इटावा। माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान ने नव गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की। बताया कि आगरा शिक्षक क्षेत्र से निर्वाचित डॉ आकाश अग्रवाल ने विधान परिषद में हमारे संगठन जिसे सदन में निर्दल समूह की मान्यता प्राप्त है, उसके नेता और संदर्भ समिति के सभापति राज बहादुर सिंह चंदेल के साथ मिलकर काम करने की सहमति प्रदान की है। इससे निश्चय ही हमारा संगठन और भी मजबूत हुआ है।
प्रांतीय मंत्री अरुण दुबे ने बताया कि दोनों विधायक जनपद में शिक्षको से रुबरु होकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। उनका निस्तारण करायेंगे। प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति श्रीनारायण दुबे ने शिक्षकों से कहा कि अब हम शिक्षकों की समस्याओं को हल कराने में और भी मजबूती के साथ कार्य करेगे।
जिला मंत्री तरुण तिवारी ने एमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल ने इस क्षेत्र के शिक्षक विधायक डॉ आकाश अग्रवाल को सदन में उपनेता की उपाधि देकर सम्मानित किया है। उनके उपनेता बनाये जाने पर प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद, जगदीश सिंह यादव, राजेश सिंह, उमा भदौरिया, राजकिशोर, मनोज शुक्ला, सुमन यादव, भारत सिंह, शशि प्रभा यादव, मंजू भदौरिया, अवधेश मिश्रा सहित अनेको विद्यालयो के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।