बीआरसी कामेत बढ़पुरा में शिक्षकों को शैक्षिक उन्नयन एवं ईएमआईएस की
ट्रेनिंग दी गई। कार्यक्रम में बढ़पुरा ब्लाक के सभी प्रधानाध्यापक व
इंचार्ज प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समन्वयक
सर्व शिक्षा अभियान डा. सर्वेश यादव व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष
बबुआ ठाकुर ने किया।
इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी बढ़पुरा
सुरेंद्र मोर्या ने कहा कि शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षक
प्रपत्र में सहायक अध्यापक पद दर्ज करें। उन्होंने कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता
सुधार के लिए पाठयक्रम, शिक्षक डायरी, बच्चों की प्रोफाइल व विद्यालय
श्रेणीकरण के माध्यम से शिक्षण व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास करें।
इस
दौरान जिला मंत्री अहसान अहमद, नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव ने भी शिक्षकों को
संबोधित किया। संचालन पद्म नारायण चौबे ने किया। इस दौरान विनय वर्मा, अजय
दीक्षित, आदेश सक्सेना, यूआरसी समन्वयक मो. अब्बास, अनुराग दुबे, राजेंद्र
दीक्षित व विश्वनाथ आदि मौजूद रहे।