फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक को सहज सरल और दायित्व के प्रति जागरूक होना चाहिए

विज्ञापन
फोटो संख्या 07 जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने एच0एम0एस0 इस्लामिया इण्टर कॉलेज उद्घाटन करते - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। शिक्षक को सहज, सरल और अपने दायित्व के प्रति जागरूक होना चाहिए। जो शिक्षक अपने विषय का मर्मज्ञ होता है। उसको कभी निराशा का सामना नहीं करना पड़ता। यह बात डीआईओएस ने नव नियुक्त शिक्षकों के प्रशिक्षण के दौरान कही।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राजू राणा ने एचएमएस इस्लामियां इंटर कॉलेज में नवनियुक्त शिक्षकों के तीन दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहाकि शिक्षक अपने व्यवहार में शालीनता लाएं। इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गुफरान अहमद और प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश यादव ने विभागीय संरचना तथा विद्यालय के बुनियादी ढांचे से संबंधित विषय पर उपयोगी जानकारी दी। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पूरन सिंह पाल ने कहाकि कक्षा प्रबंधन शिक्षक कि सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महेश चंद तिवारी ने शिक्षण पद्धितियों के सिद्धांत और व्यवहार विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। राजकीय विद्यालय कि प्रधानाचार्य नीता कटारिया ने कहा कि शिक्षक को अपने विद्यार्थी, अभिभावक और प्रधानाचार्य के साथ संबंधों में सदैव सामंजस्य रखना चाहिए।
कार्यक्रम में सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय शर्मा, चित्र गुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश यादव, राजकीय शिक्षकों के पटल सहायक संजीव सक्सेना आदि उपस्थित रहे। संचालन इस्लामिया कॉलेज के हिंदी प्रवक्ता डॉ कुश चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें