फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत

विज्ञापन
फोटो संख्या 28 मृतक शिक्षक अभिनव वर्मा की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
ब़केवर। नेशनल हाईवे स्थित बकेवर बाईपास के पास सोमवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार शिक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कस्बा अहेरीपुर निवासी 28 वर्षीय शिक्षक अभिनव वर्मा पुत्र अशोक वर्मा सोमवार रात घर से इटावा निवासी रिश्तेदार के घर बाइक से जा रहे थे। बकेवर बाईपास पर कुड़रिया रजवाहा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कस्बा इंचार्ज विश्वनाथ मिश्रा व उपनिरीक्षक सुबोध सहाय घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अभिनव वर्मा महेवा ब्लॉक के इन्द्रोसी ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में तैनात थे।
65 साल की वृद्धा ने संतान न होने पर लगाई फांसी
इटवा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय वृद्धा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मुन्नी अड्डा निवासी 65 वर्षीय अनार श्री पत्नी सतेंद्र सिंह ने सोमवार शाम करीब सात बजे टीन शेड के पाइप से फांसी लगा आत्महत्या कर ली। वृद्ध पति ने शव लटका देख जानकारी पड़ोसियों को दी। पति के मुताबिक संतान न होने से वृद्धा परेशान रहती थी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी हुई की संतान न होने से वृद्धा परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें