फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पुलिस मौजूदगी में शिक्षिका का अंतिम संस्कार, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। क्षेत्र के गांव उतरई में एडीओ की शिक्षिका पत्नी का अंतिम संस्कार सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में हुआ। छोटे भाई ने मुखाग्नि दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव उजीरपुर आनंदीपुर निवासी रामअवतार शर्मा की बेटी सोनी शर्मा की शादी वर्ष 2022 में गांव जसवंतनगर के गांव उतरई निवासी शिवकिशोर दीक्षित से हुई थी। सोनी महलई गांव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका थीं जबकि उनके पति फिरोजाबाद के मदनपुर व अरांव ब्लॉक में एडीओ पंचायत हैं।
शनिवार देर शाम ससुराल में सोनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था। ससुरालीजन ट्रामा सेंटर लेकर आए यहां चिकित्सकों ने उनकी मौके पर ही मौत होना बताया। सूचना पर मायका पक्ष भी पहुंच गया। घटना के बाद पति समेत अन्य ससुरालीजन भाग निकले थे। रविवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे छोटे भाई सचिन शर्मा ने मुखाग्नि दी। गांव में भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। बड़े भाई शिवकुमार ने अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें