फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः शिक्षक अपने ज्ञान से समाज को लाभान्वित करता है

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई के चिकित्सा विश्वविद्यालय में फैकल्टी के सदस्यों ने शनिवार को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शिक्षक दिवस मनाया। फैकल्टी के सदस्यों ने कुलपति प्रो. राजकुमार को कोविड-19 महामारी में सराहनीय चिकित्सीय सेवाएं मुहैया कराने के लिए सम्मानित किया। कुलपति ने कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान को विद्यार्थियों में बांटकर समाज को लाभांवित करता है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजकुमार ने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक योग्य शिक्षक हमेशा समाज को सकारात्मक दिशा देने की कोशिश करता है। शिक्षक शिक्षा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए पथ प्रदर्शक, दार्शनकि और शुभ चिंतक होता है।
कुलपति ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभवों को साझा किया। कहा कि विद्यार्थी को अपने शिक्षकों का हमेशा आदर और सम्मान करना चाहिए। छात्रों को भी खुले मन से अपनी समस्याएं शिक्षक के समक्ष रखनी चाहिए। एक शिक्षक हमेशा चाहता है कि उसके छात्र सफलता कि बुलंदियों पर पहुंचें।
विज्ञापन

प्रतिकुलपति डॉ. रमाकांत यादव ने शिक्षक को समाज का सबसे सम्मानित व्यक्ति बताया। उन्होंने प्राचीन काल की गुरू शिष्य परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि एक अच्छा शिक्षक हमेशा अपने विद्यार्थियों की भलाई के लिए प्रयासरत रहता है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह जीवन पर्यन्त एक उच्च व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति रहे। उन्होंने राष्ट्र की सेवा एक अच्छे शिक्षाविद् राजनेता, दार्शनिक तथा समाज सुधारक के रूप में की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह, डॉ. सोमेंद्र पाल सिंह और फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें