इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका ने अपने पति और उनके एक साथी पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता पारूल ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराकर इस घटना की विस्तृत जांच की मांग की है। पारूल के अनुसार उनके पति शुभम राठौर जो एक प्रभारी शिक्षक हैं।
पिछले कुछ दिनों से लापता थे। 27 अक्तूबर 2025 को जब पारूल पति को ढूंढते हुए उनके विद्यालय पहुंचीं तो शुभम उन्हें देखकर भागने लगे। आरोप है कि शुभम ने अपने साथी गौरव के साथ मिलकर पारूल को जान से मारने की नीयत से अपनी कार से टक्कर मारने का प्रयास किया। जब पारूल ने बचने की कोशिश की तो उन्हें गाड़ी से करीब तीन सौ मीटर तक घसीटा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पुलिस ने शुभम राठौर निवासी ग्राम बेलझाली, औरैया, गौरव निवासी भिंड मध्य प्रदेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।