फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश कालीन चांदी व तांबे के सिक्के मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। तहसील क्षेत्र के भिडरुआ गांव में बुधवार को एक प्लाट की नींव खोदते समय चांदी के सिक्कों से भरा एक मटका मिला है। इसमें 41 चांदी व तीन तांबे के सिक्के मिले हैं। पुलिस सिक्कों समेट मटके को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

भिडरुआ गांव निवासी विनय कुमार दोपहर अपने प्लाट की नींव खोद रहा था। करीब दो फुट गहरा गड्ढा खोदते के बाद उसे एक मिट्टी का मटका नजर आया। विनय ने मटका बाहर निकाला और आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। एसडीएम तक मामला पहुंच गया। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार सूरज प्रताप, दरोगा केके यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मटके को कब्जे में लिया। इसमें 41 सिक्के चांदी व तीन तांबे के सिक्के निकले हैं।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने बताया मटका में 44 सिक्के मिले हैं, जो लगभग सवा सौ साल ब्रिटिश समय के हैं। इन्हें फिलहाल थाने में मालखाने में जमा कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें